उत्तर प्रदेशचित्रकूट

“बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा का हुंकार: चित्रकूट पाठा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा गया मुख्यमंत्री को ज्ञापन”

जन एक्सप्रेस चित्रकूट |(हेमनारायण हेमू) बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व में आज चित्रकूट में एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें एडवोकेट प्रखर पटेल, समाजसेवी मुकेश कुमार और क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। यह प्रदर्शन मुख्य रूप से चित्रकूट व पाठा क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं के समाधान को लेकर किया गया।प्रदर्शन के पश्चात जिलाधिकारी चित्रकूट के माध्यम से मुख्यमंत्री को चार सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें क्षेत्रीय जनता की प्रमुख परेशानियों को तत्काल दूर करने की मांग की गई।

प्रमुख मांगें

1️⃣ पाठा क्षेत्र में विद्युत कटौती और लो वोल्टेज की गंभीर समस्या का समाधान किया जाए, जिससे ग्रामीणों को रात-दिन बिजली संकट से राहत मिल सके।
2️⃣ जल जीवन मिशन के कार्यों को जल्द पूरा किया जाए, ताकि पाठा के ग्रामीणों को पेयजल संकट से मुक्ति मिल सके।
3️⃣ देवांगना घाटी में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की जाए, जिससे रात्रि आवागमन सुरक्षित और सुविधाजनक हो सके।
4️⃣ कर्वी मुख्यालय से पाठा क्षेत्र तक सरकारी संसाधनों (जैसे बस सेवाएं, मोबाइल चिकित्सा इकाइयाँ आदि) की नियमित व्यवस्था की जाए।एडवोकेट प्रखर पटेल, समाजसेवी मुकेश कुमार, मुकेश सिंह, संदीप पटेल, विपिन, ललित, राज पटेल, अंकित, मुकेश कुमार सिंह, राकेश, नीरज, चन्द्र शेखर, अर्जुन, अर्पित, आनन्द, एडवोकेट अनुरुद्ध पटेल, विक्रम, अरुण, सचिन, अंकित सिंह, अनुपम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी धरने में शामिल हुए।
धरने में बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि “पाठा क्षेत्र की उपेक्षा अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” यदि मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र रूप देने की चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button