अपराधउत्तर प्रदेशबहराइच

अधेड पर धारदार हथियार से हमला, घायल

जन एक्सप्रेस /संवाददाता 

बहराइच। कैसरगंज थानाक्षेत्र के वार्ड नंबर पांच में खाना खाते समय दबंगों ने अधेड पर धारदार हथियार से हमला कर दिया । गंभीर हालत में अधेड को सीएचसी कैसरगंज में भर्ती कराया गया,जहां इलाज के बाद अधेड को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।

कैसरगंज थानाक्षेत्र के वार्ड नम्बर पांच सहाय पुरवा निवासी संतराम गुप्ता के ऊपर खाता खाते समय दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। खून से लथपथ संतराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कैसरगंज में भर्ती कराया गया।इलाज के बाद हालत गम्भीर देख डाक्टर ने संतराम को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।

प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज राजनाथ सिंह ने बताया कि दुर्गेश की तहरीर पर रामकरन,चन्दर,जगदीश और संतराम के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button