उत्तर प्रदेशबाराबंकी

बीडीओ के नेतृत्व में हुआ मिनी मैराथन का आयोजन, गगनभेदी नारों से गुंजायमान हुआ नगर 

जन एक्सप्रेस/ज्ञानेंद्र वर्मा

बाराबंकी। जनपद में रविवार को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत 15 अगस्त पर मनाए जाने वाले अमृत महोत्सव से पूर्व धूमधाम से जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें विकासखंड रामनगर अंतर्गत बीडीओ अमित कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में माटी को नमन – वीरों को वंदन कार्यक्रम के उपलक्ष्य में मिनी मैराथन का आयोजन हुआ। मैराथन यात्रा में यूनियन इंटर कॉलेज के छात्र- छात्राओं, ब्लॉक प्रमुख व भाजपा जिला अध्यक्ष सहित आम नागरिकों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत यूनियन इंटर कॉलेज के प्रांगण से हुई। जहां भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक कुशमेश,ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी व खंड विकास अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा विद्यालय से निकलकर मुख्य हाईवे से गुजरती हुई विकास खंड कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। जिसके बाद विकासखंड प्रांगण में यात्रा में शामिल बच्चों सहित आमजनों को जिलाअध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख व बीडीओ ने संबोधित कर उन्हें राष्ट्र के प्रति समर्पित होने की भावना का संदेश दिया। साथ ही छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया।

यात्रा के दौरान विद्यालय के छात्रों सहित आम नागरिकों के गगनभेदी नारों से पूरा नगर गुंजायमान हो गया। यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा थाम रखा था।

इस मौके पर मिनी मैराथन में यूनियन इंटर कॉलेज व भगवान देई पाटन साह के के छात्र-छात्राएं, जिला महामंत्री राजकुमार यादव, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अपूर्वा कोचर, सहायक विकास अधिकारी रामनगर राम आसरे, सचिव आशीष कुमार वर्मा, सचिव विजय कुमार,सचिव कमलेश यादव, सचिव बीना चतुर्वेदी, सचिव अखिलेश कुमार दुबे, सचिव ऋषभ पांडेय, सचिव दयानंद, सचिव अखिलेश्वर चौहान व भाजपा कार्यकर्ता विवेक सिंह, विशाल सिंह, अमित अवस्थी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button