उत्तराखंड

एक पौध लगाना दस पुत्रों के समान : मंत्री जोशी

देहरादून । कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री ने हरेला पर्व पर विभिन्न स्थानों पर फलदार पौधों का रोपण किया। इस दौरान उन्होंने वृक्षों के संवर्धन का आह्वान करते हुए कहा कि एक वृक्ष लगाना दस पुत्रों के समान होता है। उद्यान विभाग की ओर से 06 लाख फलदार पौधों के लगाने का संकल्प लिया गया है।

कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्यावरण को समर्पित हरेला पर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। यह त्योहार संपन्नता हरियाली पशुपालन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। श्रावण मास में हरेला पूजने के उपरांत पौधे लगाए जाने की भी प्रदेश की परंपरा रही है।

मंत्री जोशी ने कहा कि आज हरेला पर प्रदेश भर में विभिन्न संस्थाओं एनजीओ और आम जन की सहभागिता के माध्यम से ढाई करोड़ फलदार पौधा का रोपण किया जा रहा है। उद्यान विभाग की ओर से 06 लाख फलदार पौधों के लगाने का संकल्प लिया गया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि अमृत सरोवर योजना के तहत प्रदेश में लक्ष्य से अधिक 1200 से अधिक तालाबों का निर्माण किया जा चुका है। सभी को वृक्षों के रोपण के बाद उनके संवर्धन का भी संकल्प दिलाया।

मंत्री ने कहा हरेला पर्व हमारे पर्यावरण और संस्कृति से जुड़ा हुआ त्यौहार है। पौध लगाने के बाद उसके संवर्धन की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी संस्थाओं और आम जन को वृक्ष लगाने के बाद उसके संवर्धन के लिए आह्वान किया और उसके संवर्धन के लिए सभी को संकल्प भी दिलाया।

मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला स्थित शासकीय कार्यालय में धर्मपत्नी निर्मला जोशी के साथ विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौध का रोपण किया। इस दौरान मंत्री ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण किया।

मंत्री ने श्रीदेव सुमन नगर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत की अध्यक्षता में न्यू कैंट रोड बाबा की कुटिया के समीप हरेला पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में ने प्रतिभाग कर अमरूद के फलदार पौधों का रोपण किया। इसके बाद मंत्री ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गल्जवाड़ी में आम के फलदार पौध राजेंद्र नगर में भी आम के फलदार वृक्षों का रोपण किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, सुरेंद्र राणा, पार्षद नंदनी शर्मा, ग्राम प्रधान लीला शर्मा, दीपक पुंडीर, आशीष थापा, अंकित जोशी, भूपेन्द्र कथैत सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button