उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने होली मिलन समारोह में दी होली की शुभकामनाएं

जन एक्सप्रेस/शाहाबाद: शाहाबाद के ग्राम नगरिया में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जिसकी मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी रहीं। होली मिलन समारोह की अध्यक्षता टोडरपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने की। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री तिवारी ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा होली का त्यौहार आपसी प्रेम और गिले शिकवे मिटाने का बहुत सुंदर अवसर होता है। इस त्यौहार में लोगों को पुराने आपसी भेदभाव मिटाकर एक दूसरे को गले लगाना चाहिए। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में विस्तार से बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार में सभी को समान रूप से कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। भाजपा कि सरकार ने किसानों के हित के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई हैँ। गरीब वर्ग को मुफ्त राशन, महिलाओं को स्वाबलंबित करने के लिए मिशन शक्ति जैसी ऐतिहासिक योजनाओं का संचालन किया है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मोहित सिंह, विमल पाण्डेय, वैज नाथ पाण्डेय सहित गणमान्य लोग और ग्रामवासी उपस्थित रहे।






