उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

मिशन शक्ति फेज-5.0 जौनपुर पुलिस का व्यापक जागरूकता अभियान महिला सुरक्षा को नई मजबूती

जन एक्सप्रेस/जौनपुर:  जौनपुर उत्तर प्रदेश सरकार की महत्त्वपूर्ण पहल *मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0* के तहत जनपद जौनपुर में महिला सुरक्षा और जागरूकता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा जिलेभर में व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में जिले की सभी पुलिस इकाइयाँ महिला हेल्प डेस्क, एंटी रोमियो स्क्वॉड, मिशन शक्ति टीम और बीट पुलिस अधिकारी लगातार फील्ड में सक्रिय रहकर समाज के हर वर्ग तक सुरक्षा का संदेश पहुँचा रही हैं।

इस अभियान के तहत पुलिस टीमें स्कूलों, कॉलेजों, बाजार क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण बस्तियों में पहुँचकर महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा उपायों और उपलब्ध सरकारी सेवाओं के बारे में जानकारी दे रही हैं। मिशन शक्ति टीम द्वारा सुरक्षा से जुड़े आवश्यक हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए गए
1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (सीएम हेल्पलाइन), 102 व 108 (चिकित्सा सेवाएँ), 1930 (साइबर हेल्पलाइन)

इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाएँ
कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, पोषण मिशन, सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत की जानकारी भी लोगों तक पहुँचाई गई।

एंटी रोमियो टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों जैसे धार्मिक स्थल, कोचिंग सेंटर, पार्क और विद्यालयों के आसपास निगरानी रखी जा रही है। अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई और परामर्श दिया जा रहा है।

जौनपुर पुलिस का कहना है कि *मिशन शक्ति फेज-5.0* का उद्देश्य समाज में महिला सुरक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करना और जनसहभागिता को मजबूत बनाना है, ताकि हर महिला सुरक्षित, जागरूक और आत्मविश्वास से परिपूर्ण महसूस कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button