हरपालपुर में मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीके सिखाए

जन एक्सप्रेस/हरदोई: सरकार द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों को सुरक्षा देने उद्देश्य से एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत मंगलवार को हरपालपुर थाना क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खसौरा में मिशन शक्ति टीम द्वारा बच्चों को चौपाल लगाकर साइबर फ्राड से बचाव व सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।
महिला सशक्तीकरण के तहत हरपालपुर थाने की मिशन शक्ति टीम ने मंगलवार को हरपालपुर थाना क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय खसौरा में स्कूली बच्चों व किशोरियों को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक कार्यक्रम आयोजित कर पत्रक वितरित किये गए।जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों व किशोरियों को साइबर ठगी,शोसल मीडिया पर फेंक एकाउंट,ऑनलाइन छेड़छाड़,हैकिंग,ओटीपी फ्राड,और डिजिटल प्लेटफार्म पर होने बाले अन्य अपराधों से सतर्क रहने के तरीके समझाए।मिशन शक्ति अभियान टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अंजना सचान, महिला आरक्षी आशा सिंह व संध्या कुमारी ने छात्राओं को अराजक तत्वों से बचाव के तरीके भी बताए तथा आपात स्थिति में आपातकालीन नंबर 1090,1076,112,1098,1930 आदि नंबरों का प्रयोग कर पुलिस से सहायता लेने के लिए जानकारी दी।






