आजमगढ़उत्तर प्रदेशराज्य खबरें

एमएलसी विक्रांत सिंह रिशू ने शाहपुर और लपसीपुर में मुख्य द्वार का किया लोकार्पण

जन एक्सप्रेस/आजमगढ़: प्रदेश के पूर्व मंत्री व पूर्व विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह के राजनीतिक जीवन में उनके अत्यंत करीबी रहे स्व राम सिंह,एवं स्व रघुपति सिंह के नाम पर बने मुख्य द्वार का लोकार्पण विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह रिशू ने बुधवार को फीता काट कर किया। मुख्य अतिथि विक्रांत सिंह सर्वप्रथम शाहपुर गांव पहुंचे जहां उन्होंने शाहपुर के पूर्व प्रधान के नाम पर बने मुख्य द्वार का लोकार्पण किया तथा उनके आवास पर उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि स्व श्री राम सिंह ने एक अभिभावक के रूप में मेरे पिता पूर्व मंत्री यशवंत सिंह के राजनीतिक जीवन में सदैव मार्गदर्शन किया आज वह हमारे बीच नहीं है।

लेकिन उनकी विचारधाराए और उनका मार्गदर्शन हम लोगों के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा ।पिता की पुण्य तिथि पर आए आगंतुकों के प्रति उनके पुत्र संतोष सिंह ने आभार प्रकट किया इसके बाद एमएलसी रिशु लपसीपुर गांव के लिए रवाना हुए जहां भुजही मोड़ के समीप बाइक सवार तमाम कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया उसके पश्चात लपसीपुर गांव पहुंचकर उन्होंने स्वर्गीय रघुपति सिंह के नाम पर बने मुख्य द्वार का फीता काटकर लोकार्पण किया कार्यकर्ताओं ने रघुपति सिंह, श्री राम सिंह अमर रहे,का नारा लगाया। उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए एम एल सी ने कहा कि स्व रघुपति सिंह मेरे पिता के विधायक काल ,, मंत्रित्वकाल एवं एम एल सी काल में उनके प्रतिनिधि के रूप में कुशल नेतृत्व किया।

एक बेवाक वक्ता के रूप में वे जाने जाते थे उन्होंने अन्याय के विरुद्ध सदैव संघर्ष किया और पूरा जीवन समाज सेवा तथा क्षेत्र के विकास में समर्पित किया मुबारकपुर क्षेत्र में हुए विकास की एक-एक कड़ी में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। आज उनके नाम पर गांव में बने मुख्य द्वार से उनकी स्मृतियां सदैव उनका एहसास कराती रहेगी। त्याग समर्पण और समाज हित में किए गए कार्य के चलते वह सदैव अविस्मरणीय रहेंगे इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रमेश कनोजिया,ओमप्रकाश सिंह, विजय कुमार सिंह भक्कू, रानीपुर के पूर्व प्रमुख अरुण सिंह,राकेश सिंह , जावेद मंदे,अशोक पांडेय,उदय शंकर चौरसिया,अजय कुमार सिंह उर्फ गुड्डू जमुवा,पंकज सिंह झब्बू ,मंगरू सिंह ,झब्लू सिंह ,चंद्रसेन सिंह,संतोष सिंह ,संजय सिंह,सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button