उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

करेंट की चपेट में आए बंदर का हुआ उपचार

बेजुबान संस्था के अध्यक्ष की, चिकित्सक ने की सराहना

जन एक्सप्रेस/शाहगंज: जौनपुर बुधवार शाम नगर के गल्ला मंडी में करेंट की चपेट में आए एक बंदर का सुल्तानपुर रोड स्थित पालीवाल पेट्स क्लीनिक एण्ड सर्जिकल सेंटर पर सफल उपचार हुआ। उपचार कराने का बीड़ा उठाए बेजुबान संस्था के इस तरह की सेवा भाव को देखते हुए क्लीनिक के चिकित्सक डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल ने संस्था की जमकर सराहना की।

गौरतलब हो कि बुधवार शाम उक्त मंडी में बंदर स्वभावतःउछल कूद कर रहा था कि तभी वह करेंट की चपेट में आकर मरणासन्न हो गया।इसकी जानकारी होते ही पुरानी बाजार निवासी व बेजुबान संस्था के अध्यक्ष अभिलाष आर्या मौके पर सदस्यों संग पहुंच बंदर को प्राथमिक स्तर पर राहत पहुंचाने का कार्य करते हुए उक्त चिकित्सक से संपर्क किया। तत्पश्चात उसे आनन-फानन में उक्त क्लीनिक पर लाया गया। जहां डाक्टर पालीवाल द्वारा पूरी तन्मयता से सफल उपचार किया गया। लगभग डेढ़ घंटे तक चले उपचार के बाद बंदर को जब होश आ गया,तब लोगों ने राहत की सांस ली। बेजुबान संस्था ने जहां चिकित्सक के प्रति आभार व्यक्त किया, वहीं चिकित्सक ने इस तरह के बेजुबानों के प्रति संस्था के सेवाभाव को देखते हुए संस्था के कार्यों की जमकर सराहना की।इस राहत कार्य में प्रखर यादव ,रोहन जायसवाल सहयोगियों के रूप में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button