उत्तर प्रदेशहमीरपुर

योगी राज में बेखौफ और बेलगाम हुये मोरम माफिया, नहीं है बाबा के बुलडोजर का डर

ए०एन०बिल्डर 25/9 इछौरा झिटकिरी में किये जा रहे अवैध खनन के खिलाफ तेज तर्रार एसडीएम बलराम गुप्ता ने दिये जांच के आदेश

हमीरपुर, जन एक्स्प्रेस। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में मोरम माफिया कितने बेखौफ और बेलगाम हैं, इसकी जीती जागती मिसाल सरीला तहसील के इछौरा झिटकिरी 25/9 मोरम खण्ड ए०एन०बिल्डर में देखने को मिली। हैरत की बात तो ये है कि खण्ड के संचालक और उसके गुर्गे प्रतिबंधित पोकलैण्ड मशीनों से अवैध खनन, ओवर लोडिंग के साथ ही अवैध परिवहन कर एनजीटी के नियमोें की बेधड़क होकर खुलेआम उड़ा रहे थे धज्जियाँ, जबकि शासन प्रशासन को लगा रहे थे लाखों के राजस्व का चूना। वही खनिज अधिकारी इस खण्ड में किये जा रहे अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही करने के बजाय मूकदर्शक बने बैठे हैं।

 

जिसके चलते प्रदेश के ईमानदार मुख्यमंत्री और तेज तर्रार खनन निदेशक माला श्रीवास्तव की कार्यशैली पर लग रहे हैं सवालिया निशान। हालांकि सरीला तहसील के इछौरा झिटकिरी ए०एन०बिल्डर के खण्ड- 25/9 में प्रतिबंधित पोकलैण्ड मशीनों से किये जा रहे अवैध खनन की तस्वीरें मीडिया की सुर्खियों में आने के बाद सरीला के तेज तर्रार एसडीएम बलराम गुप्ता ने सख्त रुख अपनाते हुये खनिज इंस्पेक्टर और तहसीलदार की संयुक्त टीम को इछौरा झिटकिरी के मोरम खण्ड- 25/9 के खिलाफ जाँच कर दिये कार्यवाही करने के
निर्देश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button