अमेठीउत्तर प्रदेशराज्य खबरें

ऊर्जा क्षेत्र में महिलाओं की अग्रणी भूमिका पर एमएस रश्मी गोविल का संदेश—“ऊर्जा शक्ति सिर्फ सम्मान नहीं, बदलाव की अगुवाई का प्रतीक

राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थानजायस में नवम् दीक्षान्त समारोह 2025 की तैयारियाँ पूरी,

जन एक्सप्रेस/अमेठी: राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान तहसील तिलोई क्षेत्र के जायस में नवम् दीक्षान्त समारोह– 2025 की तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। इस बार का दीक्षान्त समारोह संस्थान के शैक्षणिक वर्ष 2024– 2025 के छात्र-छात्राओं को समर्पित है, जिन्हें उनके कठिन परिश्रम और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। समारोह में नए सत्र के विद्यार्थियों को प्रेरणा देने और पासआउट होने वाले छात्रों को उनके करियर के अगले चरण के लिए प्रोत्साहित करने के विभिन्न कार्यक्रम शामिल होंगे।
समारोह के पूर्व आयोजित संवाद सत्र में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी वरिष्ठ अधिकारी एमएस रश्मी गोविल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि ऊर्जा शक्ति केवल एक पुरस्कार या सम्मान नहीं, बल्कि ऊर्जा क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा, “आज महिलाएँ न सिर्फ ऊर्जा क्षेत्र में योगदान दे रही हैं, बल्कि बड़े बदलावों की अगुवाई भी कर रही हैं। नई पीढ़ी की छात्राएँ और युवा पेशेवर नवाचार, नेतृत्व और साहस का नया मानक बना रही हैं।संस्थान की यह पहल देश की ऊर्जा यात्रा को और मजबूत करेगी।”रश्मी गोविल ने युवा इंजीनियरों को ऊर्जा क्षेत्र के उभरते अवसरों, जिम्मेदारियों और वैश्विक तकनीकी परिवर्तनों के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आज का समय स्मार्ट ऊर्जा समाधानों और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ने का है, जिसमें युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
इस वर्ष आयोजित होने वाले दीक्षान्त समारोह में संस्थान के निदेशक, विभिन्न फैकल्टी सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के कई प्रतिष्ठित अतिथि और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित होंगे। समारोह के दौरान संस्थान में किए गए शोध कार्य, प्रोजेक्ट्स और तकनीकी नवाचारों को भी प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा।कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार और मेडल भी वितरित किए जाएंगे। संस्थान के निदेशक ने बताया कि राजीव गांधी पेट्रोलियम संस्थान लगातार वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र की मांगों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।समारोह का उद्देश्य छात्रों को उत्कृष्टता की राह पर आगे बढ़ने, तकनीकी कौशल को विकसित करने और राष्ट्र के ऊर्जा विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button