उत्तराखंडकाशीपुर

काशीपुर में नगर निगम ने अतिक्रमण पर कसा शिकंजा, जल निकासी में सुधार

मेयर दीपक बाली के नेतृत्व में चला अभियान, देर रात तक चले निरीक्षण और स्वच्छता कार्य

जन एक्सप्रेस/काशीपुर(उत्तराखण्ड) : नगर निगम काशीपुर द्वारा खड़कपुर देवीपुरा रोड पर चिन्हित अतिक्रमण स्थलों पर सघन कार्रवाई की गई। अभियान का नेतृत्व स्वयं मेयर दीपक बाली ने किया। कई स्थानों पर ऐसे अतिक्रमण हटाए गए, जो जल निकासी व्यवस्था को बाधित कर रहे थे। अतिक्रमण हटाने के बाद नगर निगम टीम ने नालियों की सफाई कर जमा सिल्ट और कचरा हटाया, जिससे जल प्रवाह दोबारा सामान्य हो गया है।

सेनेटरी टीम और स्वच्छ भारत मिशन की निगरानी में चला अभियान
इस कार्य को नगर निगम की टीम ने सेनेटरी इंस्पेक्टर मनोज बिष्ट, स्वच्छ भारत मिशन के परियोजना प्रबंधक एहतेशाम, पीएमयू प्रतिनिधि जुबैद, पर्यवेक्षक राजेश एवं रिंकू के निर्देशन में अंजाम दिया। नगर निगम ने बताया कि यह अभियान चरणबद्ध रूप से संचालित किया जा रहा है और शेष अतिक्रमणों को हटाने की प्रक्रिया आज शाम फिर शुरू की जाएगी।

मेयर दीपक बाली ने रात 11 बजे किया निरीक्षण, नागरिकों से की संवाद
मेयर दीपक बाली ने देर रात 11 बजे वाणिज्यिक क्षेत्रों में चल रही नाइट स्वीपिंग और कचरा संग्रहण प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित रखने हेतु संकल्पबद्ध है और इसके लिए नागरिकों की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button