उत्तर प्रदेशमहराजगंज

महराजगंज: ठूठीबारी बार्डर पर सोने की बिस्टिक के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

नेपाल राष्ट्र से सोने का बिस्किट लेकर भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ था कैरियर

जन एक्स्प्रेस/ठूठीबारी/महराजगंज।भारत नेपाल अंतराष्ट्रीय बार्डर के ठूठीबारी में तैनात 22वी वाहिनी एसएसबी की जवानों की स्पेशल टीम ने मुखबिर की सूचना पर तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। एसएसबी टीम ने कोतवाली क्षेत्र के मरचहवा बगीचे के समीप से बाइक सवार संदिग्ध युवक के कब्जे से सोने की बिस्टिक बरामद किया है। बरामद 100.610 ग्राम सोने की कीमत करीब 14 लाख 56 हजार रुपये बताई जा रही है। एसएसबी ने सभी समानों को कब्जे में लेकर पकड़े गए नेपाली नागरिक से पूछताछ के बाद कस्टम विभाग के हवाले सुपुर्द कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार की रात एसएसबी की जवानों ने मुखबिर की सूचना को गंभीरता से लेते हुए पर ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के मरचहवा बगीचे के समीप चेकिंग के दौरान बाइक सवार संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 100.610 ग्राम सोना बरामद हुआ। जिसके बाद एसएसबी जवानों ने मौके पर ही आरोपीत को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए युवक की पहचान तारा प्रसाद मौर्य (43 वर्ष) पुत्र केवल कोइरी, निवासी ग्राम उज्जैनी, पोस्ट रामग्राम, जिला नवलपरासी (नेपाल) के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच से पता चला कि आरोपी नेपाल राष्ट्र से अवैध रूप से सोने का बिस्किट लेकर भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ था। सूत्रों की माने तो निचलौल में एक बड़े व्यापारी को सौंपने की फिराक में था। हालांकि बरामद सोने के बिस्किट व तस्करी में प्रयुक्त बाइक और आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्यवाही के लिए स्थल सीमा शुल्क चौकी (कस्टम विभाग) ठूठीबारी को सौंप दिया है।इस संबंध में एसएसबी इंचार्ज शिवपूजन ने बताया कि बार्डर पर सोने के साथ नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने ने कहा कि सीमा पर अवैध तस्करी रोकने के लिए गश्त और लगातार निगरानी की जा रही है, और भविष्य में भी ऐसी अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button