जौनपुर अधिवक्ता परिषद में नई जिम्मेदारियां, अजीत सिंह उपाध्यक्ष और हीरा पांडे बने कोषाध्यक्ष

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: जौनपुर अधिवक्ता परिषद (काशी प्रांत) की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष रणंजय सिंह की अध्यक्षता में उनके कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में परिषद के सभी जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और मजबूत बनाना तथा सक्रिय सदस्यों को नई जिम्मेदारियां सौंपना था, ताकि संगठन के कार्यों को नई दिशा मिल सके।
इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए अजीत कुमार सिंह एडवोकेट को जिला उपाध्यक्ष, आनंद देव तिवारी (बाबा तिवारी) एडवोकेट को जिला मंत्री, अतुल सोनकर एडवोकेट को जिला मंत्री तथा हीरा पांडे एडवोकेट को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
बैठक के बाद जिला अध्यक्ष रणंजय सिंह ने कहा कि संगठन में नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से परिषद को मजबूती मिलेगी और कार्यों का संचालन और अधिक सुचारू रूप से हो सकेगा। उन्होंने बताया कि संगठन को प्रभावी बनाने के लिए यह विस्तार आवश्यक था।







