दिल्ली/एनसीआरराज्य खबरें

गुरुग्राम में नाइजीरियन महिला तस्कर गिरफ्तार

काफी समय से नशीले पदार्थों की तस्करी में सक्रिय थे

जन एक्सप्रेस/एनसीआर: गुरुग्राम में तीन नाइजीरियन को केमिकल से एमडीएमए ड्रग्स बनकर एनसीआर और आसपास में तस्करी करने वालों को गिरफ्तार किया गया है। सेक्टर 43 क्राइम ब्रांच की टीम ने शनिवार रात तस्करी करने आई दो नाइजीरियन महिलाओं को गुरुग्राम के सदर थाने से पकड़ा था। इनसे पूछताछ में दिल्ली में ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री चलाने की जानकारी मिली थी।

इसको आधार बनाकर रविवार सुबह इन दोनों महिलाओं की निशानदेही पर दिल्ली के खानपुर स्थित एक मकान में छापेमारी की गई। यहां से एमडीएमए व्हाइट पाउडर, एमडीएमए ब्राउन, कोकीन, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, कई टेप बंडल, तीन बंडल पॉलिथीन पैकिंग, तीन फोन बरामद किए गए।

छापेमारी की सूचना पर यहां मौजूद एक नाइजीरियाई युवक फरार हो गया। नाइजीरियन गिरोह ने इस मकान को किराए पर ले रखा था और यहां पर तस्करी का धंधा चल रहे थे। पूछताछ में पता चला कि केमिकल से एमडीएम तथा कोकीन को पाउडर से बनाते थे और पूरे भारत में डार्क वेब अन्य माध्यम से सप्लाई करते थे।

अवैध हथियार की आपूर्ति कराने वाला एक व्यक्ति गिरफ्तार 

उधर, सेक्टर 43 क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार रात एक आरोपित को अवैध हथियार उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले सन्नी के रूप में की गई।

क्राइम ब्रांच ने 11 सितंबर को सेक्टर 29 से नेपाल के काठमांडू के रहने वाले अनिल को अवैध हथियार के साथ पकड़ा था। आरोपित ने पूछताछ के दौरान सन्नी के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे भी धर दबोचा। आरोपित पर चोरी, लूट व छीनाझपटी के तहत 11 केस गुरुग्राम में पहले से ही दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button