अब बालकनी में नहीं लगेंगे गमले, लखनऊ विकास प्राधिकरण का नया आदेश जारी

जन एक्सप्रेस/लखनऊ: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने एक नया आदेश जारी करते हुए अपार्टमेंटों की बालकनी में गमले लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश के अनुसार, बालकनी की रेलिंग या किनारों पर गमले टांगना या रखना अब पूरी तरह वर्जित होगा। यह निर्णय हाल ही में शहर के पूर्णे के हाईराइज विल्डिंग हुई घटनाओं के बाद लिया गया है, जहां ऊँचाई से गमले गिरने से मृत्यु हो गई थी। और कई को चोटें आईं और कई बार जान का खतरा भी बना।
प्राधिकरण का कहना है कि बालकनी में गमले रखने से सुरक्षा संबंधी गंभीर खतरे उत्पन्न होते हैं, खासकर ऊँचाई पर स्थित फ्लैटों में। कई बार तेज हवा या हल्की सी टक्कर से भारी गमले नीचे गिर जाते हैं, जिससे नीचे चल रहे लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह सख्त कदम उठाया गया है।
अब एलडीए द्वारा जारी आदेश का पालन नहीं करने पर संबंधित अपार्टमेंट सोसाइटी या निवासी पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। प्राधिकरण ने यह भी स्पष्ट किया है कि गमले केवल बालकनी के अंदरूनी हिस्से में ही रखे जा सकते हैं, लेकिन रेलिंग या किनारों पर नहीं। यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और सभी निवासियों को इस संबंध में नोटिस भी जारी किया जा रहा है।






