दहेज कुरीति पर प्रहार, राष्ट्र सुरक्षा का संदेश देकर संपन्न हुआ एनएसएस शिविर
नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए छात्र-छात्राओं ने दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

जन एक्सप्रेस/खुटहन : राज गौरव पी.जी. कॉलेज खुटहन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविर का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थापक प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश यादव ने कहा कि युवाओं का प्रमुख लक्ष्य राष्ट्र सुरक्षा होना चाहिए। उन्होंने वर्तमान वैश्विक परिवेश का उल्लेख करते हुए कहा कि हमें हर समय सजग और सतर्क रहने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं संजना गुप्ता, अंशिका यादव, शिवांगी शर्मा एवं करिश्मा यादव ने नाटक के माध्यम से दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों पर प्रहार करते हुए समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। वहीं मालिनी रजक, रानी मौर्य और अंजलि अग्रहरी ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
समापन समारोह में कार्यक्रम अधिकारी राम प्रसाद शर्मा, सुभाष चंद्र पाल, डॉ. राजकेशर यादव, शशिकांत यादव, कार्यक्रम संचालक डॉ. अखिलेश चंद्र पाठक, समर बहादुर यादव, लल्लन प्रसाद यादव, सुनीता पाल, वीरेंद्र यादव, रमेश सिंह, राममिलन, लेखयी यादव सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा खुटहन के प्रबंधक, पिलकिछा के प्रधान नरेंद्र यादव तथा पत्रकार संतलाल सोनी सहित अन्य आगंतुकों ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के संरक्षक डॉ. शरद यादव ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।







