उत्तर प्रदेशचित्रकूटराज्य खबरें

चित्रकूट में 22 लाख दीपों का महासागर, गौरव दिवस पर दिखेगा दिवाली जैसा नज़ारा

गौरव दिवस की तैयारी को लेकर डॉ इलेश जैन ने की समीक्षा बैठक

जन एक्सप्रेस/चित्रकूट: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 27 मार्च को चित्रकूट गौरव दिवस सभी चित्रकूट क्षेत्रवासी बड़े ही धूम धाम से मनाएंगे संपूर्ण चित्रकूट तीर्थ 22 लाख दीपों से जगमगा उठेगा।चित्रकूट गौरव दिवस पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री की तपोभूमि चित्रकूट 22 लाख दीपों से ऐसा जगमगा उठेगा जैसे आकाश से सितारे जमी पर आ गए होंगे।

चित्रकूट के मध्यप्रदेश क्षेत्र एवं उत्तरप्रदेश क्षेत्र दीपकों से सुसज्जित होकर रोशनी से जगमगा उठेगा इस गौरव दिवस पर सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट अकेले 1लाख 51हजार दीपको को प्रज्ज्वलित कर चित्रकूट गौरव दिवस को एक बड़े पर्व के रूप में मनाने का काम करेगा। ट्रस्ट द्वारा भरतघाट में 71 हजार, जानकीघाट चरण चिन्ह से ओशो आश्रम 35 हजार, तुलसी मार्ग में 5 हजार, चिकित्सालय परिसर में 5 हजार एवं सतना मार्ग चिकित्सालय प्रवेशद्वार से रघुवीर मंदिर तक 35 हजार दीपक जलाकर इस अद्वतीय चित्रकूट गौरव दिवस का साक्षी बनेगा ट्रस्ट के ट्रस्टी डा इलेश जैन ने आज अपने सदगुरु परिवार के सदस्यों के साथ गौरव दिवस कि तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की और बताया कि हम सब चित्रकूट क्षेत्रवासियों के लिए बड़े गौरव का विषय है कि हर वर्ष प्रभु राम की तपोस्थली में हम सब लोग उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश शासन के साथ मिल जुलकर चित्रकूट को दीपों से दुल्हन की तरह सजाकर दीपावली पर्व की तरह चित्रकूट गौरव दिवस मनाते है।

उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा पांच टीमें गठित की गई थी दीपक जलाने के लिए प्रत्येक टीम लगभग 300 सदस्य रहेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि हमारे ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं निदेशक पद्मश्री स्व. डॉ बी के जैन हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे और उनकी मंशा रहती थी कि हर काम में सदगुरु परिवार अपनी ऐसी सहभागिता करे जो एक मिसाल बन जाए,इसलिए हम लोगों को बड़े ही ऊर्जा और हर्षोल्लास के साथ इस गौरव दिवस पर अपनी सहभागिता करनी है और स्व. डॉ जैन साहब के बताए हुए मार्ग पर चलकर उनके हर सपने को साकार करना है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button