उत्तर प्रदेशखुटहनराज्य खबरें

शाहगंज सड़क हादसा: घायल वृद्ध की वाराणसी में मौत

शाहगंज वाया प्रयागराज हाईवे पर हादसा, घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

जन एक्सप्रेस/खुटहन: शाहगंज वाया प्रयागराज राजमार्ग पर एक सप्ताह पहले हुए सड़क हादसे में घायल साइकिल सवार वृद्ध की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना खुटहन क्षेत्र के कानामऊ गांव की है, जहां 65 वर्षीय रामकुमार बघेल 18 फरवरी को साइकिल से शाहगंज की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही बेहोश हो गए। परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया।

इसके बाद उनका इलाज ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा था, जहां बुधवार को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है, ताकि ऐसे हादसों को रोका जा सके।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button