उत्तर प्रदेशबहराइच

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत 

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बहराइच। कोतवाली नानपारा इलाके के पत्ताल कुट्टी गांव निवासी 53 वर्षीय कैलाश की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। इलाज के लिए परिजन अस्पताल लेकर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पताल कुट्टी निवासी मृतक कैलाश के पुत्र मनोज कुमार का कहना है कि उसके घर की छत से होकर 11000 विद्युत लाइन निकली है। विद्युत लाइन की चपेट में आने से कैलाश गंभीर रूप से झुलस गए थे। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उनकी मौत हो गई। मनोज का कहना है वह कई बार इस संबंध में बिजली विभाग को अवगत करा चुके हैं। हाईटेंशन लाइन हटाने के लिए विद्युत विभाग को प्रार्थना पत्र भी दिया गया था। लेकिन विभाग ने ध्यान नहीं दिया और न ही लाइन स्थानांतरित की। इस संबंध में नानपारा कोतवाल हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि उसकी मौत 11000 लाइन की चपेट में आने से नहीं बल्कि घर में करंट लगने के कारण हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है जो भी तथ्य निकलकर प्रकाश में आएगा। उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button