यमुना प्रसाद पाठक के निधन पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

जन एक्सप्रेस/अमेठी: तिलोई तहसील के ग्राम राजा फतेहपुर निवासी प्रतिष्ठित शिक्षक एवं समाजसेवी पंडित यमुना प्रसाद उर्फ जमुना प्रसाद पाठक के निधन की सूचना से क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सोमवार को उनके पैतृक निवास ग्राम फतेहपुर, थाना इन्हौना, तहसील तिलोई पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।पंडित यमुना प्रसाद पाठक अपने क्षेत्र के एक सम्मानित शिक्षक, समाजसेवी और प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में शिक्षा, समाज और संस्कृति के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया। उनके स्नेहिल स्वभाव और मार्गदर्शन ने असंख्य विद्यार्थियों के जीवन को नई दिशा दी। शिक्षा के प्रति उनका समर्पण और निष्ठा हमेशा स्मरणीय रहेगी।श्रद्धांजलि के दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक जी ने पंडित जी के उज्ज्वल व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि “पंडित यमुना प्रसाद पाठक जैसे व्यक्ति समाज के लिए आदर्श होते हैं। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।” उन्होंने परिवारजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।इस अवसर पर परिवार में उनकी धर्मपत्नी बिंदेश्वरी देवी एवं पुत्रगण मनीष कुमार पाठक और अवनीश कुमार पाठक सहित परिजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अनुराग मिश्रा, समाजसेवी आशीष त्रिपाठी, अवधेश त्रिपाठी, मनीष मिश्रा, मिंटू मिश्रा, आशीष मिश्रा, अगम मिश्रा, प्रदीप पाठक, रानू, आलोक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शुभचिंतक और ग्रामीणजन मौजूद रहे।पंडित यमुना प्रसाद पाठक के निधन से शिक्षा जगत और समाज सेवा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। क्षेत्रवासियों ने उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।






