डॉक्टर दुल्हन को लड़की से हुआ प्रेम, शादी के दिन हुई फरार: पुलिस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा !

जन एक्सप्रेस /मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर में शादी के दिन ब्यूटी पार्लर में सजने गई डॉक्टर दुल्हन अपनी महिला मित्र के साथ फरार हो गई। जब रात 9 बजे तक नहीं लौटी तो परिजनों ने कहा कि ब्यूटी पार्लर में हार्टअटैक आने से दुल्हन की मौत हो गई। किसी ने दुल्हन की मौत की सूचना पुलिस को दे दी।
मध्यप्रदेश से दोनों को पकड़कर ले आई है पुलिस
पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की तो घर वाले बार-बार बयान बदल रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए कहा तो परिवार मना करने लगा। शव दिखाने के लिए तैयार नहीं था। तब पुलिस ने ब्यूटी पार्लर का CCTV चेक किया। CCTV में डॉक्टर दुल्हन अपनी महिला मित्र के साथ जाती नजर आई। पुलिस दोनों को मध्यप्रदेश से पकड़कर ले आई है। नई मंडी कोतवाली में दुल्हन और उसकी महिला मित्र से पूछताछ की जा रही है।घटना मंगलवार शाम नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के नाथ मैरिज लॉन की है। दूल्हा मुजफ्फर नगर का रहने वाला है, जबकि दुल्हन के परिवार वाले झांसी से आए थे।
पुलिस की पूछताछ में परिवार बदल रहा था बयान
किसी ने इस बात की जानकारी पुलिस को दे दी। जब पुलिस ने परिवार से मामले की जानकारी ली तो परिजन बार-बार बयान बदल रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने की बात कही तो परिवार मना करने लगा। परिवार शव दिखाने के लिए तैयार नहीं था। जिस पर पुलिस को कुछ शक हुआ। पुलिस ने सबसे पहले पार्लर के सीसीटीवी चेक किए। जिसमें सुषमा अपनी महिला मित्र सीमा के साथ जाती दिखी। जानकारी अनुसार झांसी की रहने वाली होम्योपैथी डॉक्टर का झांसी की ही एक लड़की से समलैंगिक संबंध है। इसकी जानकारी उसके परिवार को भी थी, लेकिन उन्होंने इसको गंभीरता से नहीं लिया। जब डॉक्टर की शादी तय हुई तो उसने अपनी महिला साथी के साथ भागने का प्लान बना लिया। इसके बाद वह ब्यूटी पार्लर से ही अपनी महिला मित्र के साथ फरार हो गई।
चार दिन पहले पहुंच गई थी मुजफ्फरनगर
डॉक्टर के रिश्तेदारों ने बताया कि शादी के चार दिन पहले डॉक्टर मुजफ्फरनगर पहुंच गई थी। उसके पीछे झांसी की ही रहने वाली उसकी महिला मित्र भी पहुंच गई थी। मुजफ्फरनगर नगर के ही एक होटल में ठहरी थी। महिला मित्र एक दिन पहले उन्हें दिखी भी थी, लेकिन किसी को ऐसा नहीं लगा कि वह दोनों इस तरह का कदम उठाएंगे।






