अवैध शस्त्र के साथ एक गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस महोबा– पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देशन में अवैध शस्त्र की रोकथाम एवं अवैध शस्त्र धारक अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी एवं बरामदगी अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर, दीपक दुबे के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना खन्ना वीरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा गठित उ0नि0 अनुरुद्ध प्रताप सिंह मय हमराह हे0कं0 लोकेश प्रताप सिंह, कां0 अंकित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर 01 नफर अभियुक्त शंकर लाल यादव पुत्र रमेश यादव उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम हिमौली थाना बिवांर जनपद हमीरपुर जिसके कब्जे से 01 अदद नाजायज तमंचा अद्धी 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर नाजायज व 01 मो0सा0 नं0 यूनीकोर्न नाजायज बरामद करते हुए नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 92/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
शंकर लाल यादव पुत्र रमेश यादव उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम हिमौली थाना बिवांर जनपद हमीरपुर गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 अनुरुद्ध प्रताप सिंह हे0कां0 लोकेश प्रताप सिंह कां0 अंकित कुमार बरामदगी अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा अद्धी 12 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 12 बोर नाजायज तथा 01 मो0सा0 नं0 यूनीकोर्न नाजायज बरामद






