ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता: वाराणसी बनी चैंपियन, आजमगढ़ को 14 रन से हराया

जन एक्सप्रेस/आजमगढ़ : खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ द्वारा आयोजित ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का शानदार समापन सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। 12 से 18 मार्च तक चली इस प्रतियोगिता में प्रदेश की 10 प्रमुख टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें वाराणसी, आजमगढ़, कानपुर, गोण्डा, देवरिया, फतेहपुर, मऊ, बलिया, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर शामिल रहे।
फाइनल मैच: वाराणसी ने आजमगढ़ को हराकर जीता खिताब
फाइनल मुकाबला वाराणसी और आजमगढ़ के बीच खेला गया, जिसमें वाराणसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 149 रन बनाए।
जवाब में आजमगढ़ की टीम 18.2 ओवर में ऑल आउट हो गई और वाराणसी ने 14 रन से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की।
मैच के हीरो
वाराणसी (बैटिंग)
-
अर्पित सिंह – नाबाद 29 रन
-
आनन्द सिंह – 25 रन
-
सक्षम – 24 रन
आजमगढ़ (बॉलिंग)
-
सुनील कुमार – 3 विकेट
-
अखण्ड प्रताप सिंह – 3 विकेट
आजमगढ़ (बैटिंग)
-
सौरभ – 24 रन
-
अमित भगत – 23 रन
-
कुलदीप कृष्णा – 18 रन
वाराणसी (बॉलिंग)
-
आयुष – 3 विकेट
-
बृजेश – 3 विकेट
-
अर्पित – 2 विकेट
पुरस्कार विजेता
-
मैन ऑफ द मैच: अर्पित सिंह
-
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: कॅवर शिवम सिंह
-
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: बृजेश सोनकर
समापन समारोह
समापन समारोह में मुख्य अतिथि सुल्तान सिंह (जिला युवा कल्याण अधिकारी, आजमगढ़) एवं विशिष्ट अतिथि के.एम. श्रीवास्तव (सचिव, जिला हैंडबॉल संघ) और मंगल प्रसाद (संरक्षक, जिला जिम्नास्टिक्स संघ) ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर सुनिल तिवारी, भूपेन्द्र वीर सिंह, मो. इरफान, गोविन्द यादव, आदर्श यादव और करन श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आगे की प्रतियोगिताएं
क्षेत्रीय खेल कार्यालय द्वारा 19 मार्च 2026 को जनपद स्तरीय जूनियर बालक/बालिका हॉकी और जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।






