राष्ट्रहित में हिंदू समाज का संगठित होना अपरिहार्य: महामंडलेश्वर महेश योगी जी
जौनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन, संघ शताब्दी वर्ष पर सामाजिक एकता का संदेश

जन एक्सप्रेस/जौनपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जौनपुर जनपद में हिन्दू समाज की एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन गोकुल घाट, पुरानी बाजार में किया गया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि श्री श्री 1008 श्रीमहंत महामंडलेश्वर डॉ. महेश दास (स्वामी महेश योगी) जी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रहित में हिन्दू समाज का संगठित होना आज के समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य सांस्कृतिक चेतना का जागरण, सामाजिक एकता का विस्तार और सनातन परंपराओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमान बांकेलाल यादव (क्षेत्र गौ सेवा प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पूर्वी उत्तर प्रदेश) ने कहा कि संघ का ध्येय हिन्दू समाज को जातिगत भेदभाव से मुक्त कर सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोरमा मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सरदार मनमोहन सिंह (अध्यक्ष, राष्ट्रीय सिख संगत जौनपुर), डॉ. प्रकाश चन्द्र राव (प्रभारी अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग जौनपुर) एवं श्रीमती कलावती देवी (पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आयोजन समिति के अनुसार, यह सम्मेलन हिन्दू समाज को एक मंच पर लाकर आपसी भाईचारे, समरसता और सांस्कृतिक एकजुटता को और अधिक सशक्त करेगा। सम्मेलन में सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का समापन वंदेमातरम् एवं भारत माता की आरती के साथ हुआ।
कार्यक्रम का सफल संचालन स्वयंसेवक नारायण चौरसिया ने किया, जबकि आभार व्यक्त कार्यक्रम संयोजक अनिल गुप्ता (जिलाध्यक्ष, सेवा भारती जौनपुर) ने किया।
व्यवस्थापक की भूमिका में पं. आनंद मिश्रा एवं डॉ. मनीष कुमार गुप्ता रहे। सह-संयोजक सुभाष चौरसिया (लल्ला जी), गीता चौरसिया एवं रंगीले निषाद का विशेष सहयोग रहा।
आयोजन मंडल में उमेश चन्द्र गुप्ता, सुरेश चन्द्र गुप्ता, मोतीलाल यादव, अखिलेश श्रीवास्तव (पालो), महेन्द्र यादव, हिमांशु यादव, अक्षत मिश्रा, विनय श्रीवास्तव, कपिल चतुर्वेदी, चंदन, शनि और गुड्डू साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्तियां उपस्थित रहीं।






