सिकंद्राराऊ में विद्युत विभाग के कर्मचारी की दर्दनाक मौत

जन एक्सप्रेस/हाथरस: सिकंदराराऊ विद्युत विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी अनिल कुमार की बीती रात सोते समय शॉर्ट सर्किट लगने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्मचारी अपने घर में सो रहा था, तभी अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई और करंट फैल गया। कर्मचारी इसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण शॉर्ट सर्किट से बताया जा रहा है।
मृतक अनिल कुमार विद्युत विभाग में लंबे समय से कार्यरत था और अपने कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव के लिए जाना जाता था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। विभागीय अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।






