तेज रफ्तार बनी काल, बस की चपेट में तीन युवकों की दर्दनाक मौत

जन एक्सप्रेस जौनपुर: जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के ताखापुर गांव में शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार निजी बस ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।हादसे में छात्र आकाश माली और सीताराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल प्रिंस को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही सीओ अजीत सिंह चौहान सहित चार थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि, “मामले की जांच की जा रही है, बस और चालक पुलिस हिरासत में हैं। इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतकों के परिजनों को मुआवजा व सख्त कार्रवाई की मांग की है।






