उत्तर प्रदेश

पंचायत उप चुनाव की अधिसूचना जारी, मेरठ में 21 पदों पर होगा चुनाव

मेरठ । राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतों के रिक्त पदों के उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। रिक्त पदों पर छह सितम्बर को मतदान होगा और आठ सितम्बर को मतगणना होगी। मेरठ जनपद में 21 रिक्त पदों पर उप चुनाव होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक मेरठ जनपद में ग्राम प्रधान के दो पद, क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन पद तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 16 रिक्त पदों के लिए छह सितम्बर को मतदान होगा। जबकि आठ सितम्बर को मतगणना होगी। मेरठ में जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानि दीपक मीणा ने उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। 22 अगस्त तक नामांकन पत्र जमा होंगे। 23 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 24 अगस्त को नाम वापसी और चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा। छह सितम्बर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button