उत्तर प्रदेशबहराइचविचार

जिले में समारोहपूर्वक आयोजित हुआ पंचप्रण शपथ कार्यक्रम 

पुलिस कार्यालय में एसपी ने कर्मचारियों को दिलाई शपथ

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बहराइच। आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के अन्तर्गत ‘मेरी माटी, मेरा देश’ एवं ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का सम्पूर्ण देश में उत्सवी ढंग से आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कलेक्ट्रेट सभागार और पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पंचप्रण कार्यक्रम के अंतर्गत शपथ दिलाई।

डीएम ने अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सागर, मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, डिप्टी कलेक्टर डॉ. पूजा यादव, प्रशिक्षु पीसीएस प्रिन्स वर्मा व अन्य अधिकारियों तथा कलेक्ट्रेट कर्मियों को पंचप्रण की शपथ दिलायी कि हम शपथ लेते हैं कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे। नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे।

विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना द्वारा विकास भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पंचप्रण की शपथ दिलायी गयी। इसके अलावा जिले के ग्रामों, ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, ब्लॉकों, सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विद्यार्थियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उत्साहपूर्वक पंच प्रण की शपथ ली गई तथा साथ ही पंच प्रण शपथ से सम्बन्धित (सामूहिक/एकल) सेल्फी फोटो को सम्बन्धित वेबसाइट पर अपलोड भी किया गया।

पुलिस कार्यालय संबंधित सभी कार्यालय के पुलिस जन एकत्र हुए। इन सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार वर्मा ने पंचप्रण की शपथ दिलाई और देश की एकता अखंडता को कायम रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button