उत्तर प्रदेशबहराइचराजनीति

आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा, शीघ्र रिहाई की उठाई मांग 

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बहराइच। आम आदमी पार्टी के अग्रिम पंक्ति के नेता तथा राज्य सभा सदस्य संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर को सौंपा। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का नेतृत्व पार्टी जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह कर रहे थे।

कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि आप सांसद संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार किया है जब के आठ घंटे तक उनके घर में छापेमारी की गई लेकिन कुछ नही निकला। इसलिए सांसद संजय सिंह को रिहा किया जाए,ये तानाशाही पूर्ण रवय्या आम जनता बर्दाश्त नहीं करेगी आम आदमी पार्टी डरने वाली नही है,हम लोग सड़क से ले कर संसद तक लड़ते रहेंगे,ये संघर्ष रुकने वाला नहीं है सांसद संजय सिंह को जल्द से जल्द रिहा किया जाए।

इस मौके पर पार्टी नेता संतोष कुमारी रस्तोगी, रजत चौरसिया, मिथिलेश कुमार तथा भोलानाथ समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button