उत्तर प्रदेशमहराजगंजराज्य खबरें

अनाथ बच्चों के लिए पटवा समाज ने बढ़ाया मदद का हाथ

जन एक्सप्रेस/सोनौली: महराजगंज आर्थिक तंगी के कारण श्मशान घाट में लकड़ी न मिलने की पीड़ा झेल चुके नगर पालिका परिषद नौतनवां के मासूम बच्चों की मदद के लिए अब पटवा समाज आगे आया है। दो दिन तक ठेले पर पिता का शव लेकर भटकते रहे इन बच्चों की स्थिति ने समाज को झकझोर कर रख दिया।
इसी क्रम में पटवा समाज कल्याण समिति (रजि.) मंडल गोरखपुर का एक प्रतिनिधि मंडल आगामी रविवार को नौतनवां पहुंचेगा। जहां मृतक लव कुमार पटवा के पीड़ित परिवार को 21 हजार रुपये की त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान करेगा। समिति के लोगों ने बताया कि बच्चों को अब तक जनप्रतिनिधियों और शासन व तहसील प्रशासन की ओर से जो भी सहायता घोषित की गई है, उसकी स्थिति की जानकारी समाज द्वारा ली जाएगी। वही समिति के संरक्षक व नौतनवा नगर के निवासी शिवाजी प्रसाद पटवा ने पीड़ित बच्चों को अपने आवास पर लाकर कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। उन्होंने सबसे छोटे बालक की पढ़ाई की जिम्मेदारी स्वयं ली है, वहीं अन्य दोनों बच्चों के लिए रोजगार की व्यवस्था कराने की बात कही। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि जिलाधिकारी और नौतनवा तहसील प्रशासन से संपर्क कर बच्चों के नाम मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत आवेदन की प्रगति, आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड जैसी सुविधाओं की स्थिति की जानकारी ली जाएगी। यह पूरी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भी भेजी जाएगी। उक्त आशय की जानकारी पटवा समाज रजि मंडल गोरखपुर के अध्यक्ष विजय पटवा ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button