पीबीआरओ पदाधिकारियों ने दिया गणेश जोशी को ज्ञापन

देहरादून । कैंप कार्यालय में गुरुवार को पीबीओआर (पूर्व सैनिक वेल्फेयर एसोसिएशन) के पदाधिकारियों ने सैनिक कल्याण मंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पेंशन और भत्तों में विसंगतियों के सम्बन्ध में सैनिक कल्याण मंत्री के माध्यम से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया कि समान मिलिट्री सर्विस पे (एमएसपी) को 2006 से इस उद्देश्य को लेकर लागू किया गया था। सेना में सदैव जान का जोखिम बना रहता है। तीनों सेना के रक्षा कर्मियों को दी जाने वाली एमएसपी जो छठे वेतन आयोग से लागू की गयी, उसे भी अधिकारी वर्ग के नीचे वाले रैंक में भी भारी अन्तर रखा गया है जो उचित नहीं है, इससे पूर्व सैनिकों को नाराजगी है। उन्होंने कहा अधिकारी वर्ग की भांति है पेंशन और भत्ता सैनिक को भी एक समान दिया जाए।
इस पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सभी पूर्व सैनिकों को विश्वास दिलाते हुए शीघ्र केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वार्ता कर समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा वह शीघ्र इस इस मामले में केंद्रीय से मुलाकात कर समस्या का समाधान किया जाएगा।






