उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

आबादी क्षेत्र में मुर्गी फार्म खुलने से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : रामपुर विकासखंड के सुरेरी थाना क्षेत्र ग्राम अडियार के आबादी क्षेत्र में मुर्गी फार्म खुलने से लोगों का जीना हराम हो गया है ग्रामीणों ने बताया कि जब से यहां मुर्गी फार्म खुला हुआ है इसके गंध से लोग बीमार हो रहे हैं आए दिन जिला प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि यहां से मुर्गी फार्म को हटाया जाए नहीं हटाया गया तो हम लोगों का जीना हराम रहेगा हमेशा क्योंकि इसका गंध इतना तगड़ा होता है अगल-बगल के पड़ोस लोग परेशान है और त्रस्त हैं उन्हीं के सामने एक तिवारी जी का तबीयत खराब हो जाने से उनके किडनी में इंफेक्शन हो गया है ग्रामीण ने बताया कि अगर मुर्गी फार्म यहां से नहीं हटाया गया तो हम लोग जिलामुख्यालय पर आकर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button