उत्तर प्रदेशबांदाराज्य खबरें

सदर विधायक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पैतृक गांव की 8.50 किमी. सडक चौडीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन।

क्षेत्रीय विकास को मिलेगा नया आयाम।

जन एक्सप्रेस/बांदा: सदर विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य सड़क निर्माण निधि से स्वीकृत सड़क परियोजना का विधिवत भूमि पूजन किया गया।यह परियोजना खुरहण्ड रेलवे स्टेशन से जमरेही होते हुए बांदा-बिसण्डा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण से संबंधित है।प्रस्तावित मार्ग की कुल लंबाई 8.50 किलोमीटर है,जिसकी अनुमानित लागत 1809.58 लाख रुपये निर्धारित की गई है। परियोजना के प्रथम चरण में 176.80 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की जा चुकी है।इस कार्य के अंतर्गत मार्ग की लेपित सतह को 3.00 मीटर से बढ़ाकर 5.50 मीटर तक चौड़ीकरण,आबादी क्षेत्र में सीसी रोड एवं नाला निर्माण,तथा सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत थर्मोप्लास्टिक पेंट,कैट्स आई एवं सांकेतिक बोर्ड लगाए जाने का प्रावधान है।भूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान,मंडल अध्यक्ष बिसण्डा विनय कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष लखन सिंह राजपूत सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनता को बेहतर आवागमन सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है,और इस प्रकार की परियोजनाएं क्षेत्र की प्रगति में मील का पत्थर साबित होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button