उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ स्तर पर पौधारोपण व श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दिया गया श्रद्धांजलि

जन एक्सप्रेस/गाजियाबाद : भारतीय जनता पार्टी, महानगर गाजियाबाद द्वारा पार्टी के संगठनात्मक अभियान बूथों पर मन की बात कार्यक्रम का भव्य आयोजन महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक बूथ स्तर पर वरिष्ठ वक्ताओं एवं भाजपा पदाधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई, जिन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं एवं ‘मन की बात’ संदेश को कार्यकर्ताओं व आमजन तक पहुँचाया।

कार्यक्रम के उपरांत श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस को श्रद्धांजलि स्वरूप प्रत्येक बूथ पर उनका चित्र लगाकर पुष्पांजलि अर्पित की गई एवं उनके बताए राष्ट्रवादी विचारों और मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया गया।

इसी क्रम में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर 10-10 पौधारोपण कर पर्यावरण चेतना का संदेश दिया गया।

राजनगर मंडल में आयोजित बैठक में महापौर सुनीता दयाल, कविनगर मंडल में सांसद अतुल गर्ग, गांधीनगर मंडल में महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, इंदिरापुरम मंडल में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, गोविंदपुरम मंडल में विधायक अजीत पाल त्यागी, प्रताप विहार मंडल में विधायक संजीव शर्मा ने बूथों पर आयोजित “मन की बात” कार्यक्रम में विशेष रूप से अन्य जनप्रतिनिधियों सहित

उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने निर्धारित बूथ पर ‘मन की बात’ सुनी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और पौधारोपण कर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को गति प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button