उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस आरोपित युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

जन एक्सप्रेस/शाहगंज: शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव में एक युवक ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा कर दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर युवक की तालाश में जुटी थी। बुधवार को आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।
क्षेत्र के ताखा पूरब गांव निवासी दुर्गा प्रसाद गौतम पुत्र स्व शंभू नाथ गौतम पर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप पीड़िता के परिजनों ने लगाया था। जिसमें पीड़िता दुष्कर्म के बाद गर्भवती हो गई थी। पीड़िता के परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के विरूद्ध धारा 65 (1),352,351(3), भारतीय न्याय संहिता व 5J (2),5L/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने हमराहियों के साथ घर पर दबिश देकर युवक को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button