UP POLICEउत्तर प्रदेशजौनपुर
अपहरण के मुकदमे में वांछित आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे

जन एक्सप्रेस/जौनपुर : कोतवाली शाहगंज क्षेत्र के अन्तर्गत एक गांव से एक युवती के अपहरण के आरोपित युवक को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने बड़ागांव पुलिया के समीप से गिरफ्तार किया। सरपतहा थाना क्षेत्र के गुड़बड़ी गांव निवासी दिलीप कुमार पुत्र अमरनाथ कोतवाली क्षेत्र के हुसेनाबाद गांव निवासी एक युवती को एक सप्ताह पूर्व बहला फुसलाकर भगा ले गया। मामले की जानकारी होने पर पीड़िता की मां किरन देवी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को बड़ागांव पुलिया के समीप से आरोपित युवक को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान भेज दिया। इस दौरान कोतवाली निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक मुन्ना लाल शर्मा आदि मौजूद रहे।






