पुलिस ने चार जुआंरियों को जुआं खेलते दबोचा
पुलिस ने मौके से 6 हजार 285 रुपये के साथ ही ताश के 52 पत्ते किये बरामद

जन एक्स्प्रेस/हमीरपुर: हमीरपुर अपराधों की रोकथाम के साथ ही अपराधियों पर लगाम लगाये जाने के अभियान के तहत राठ पुलिस ने चार जुआंरियों को जुआ खेलते धर दबोचा। पुलिस ने मौके से 6 हजार दो सौ पच्चियासी रुपये के साथ ही ताश के बावन पत्ते बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गये चारों जुआंरियों के खिलाफ पुलिस ने
मुकदमा अपराध संख्या 400/ 2025 धारा
13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। राठ पुलिस ने बताया कि पकड़े गये जुआंड़ियों में राठ कस्बे के प्रीतम चौराहा निवासी 32 सुरेन्द्र कुमार पुत्र देवेन्द्र सिंह उर्फ बलराम, जबकि कस्बे के ही बाराखम्बा निवासी 25 वर्षीय अबरार पुत्र रमजान, वही कस्बे के ही दिवानपुरा निवासी 34 वर्षीय
अजीत सिंह पुत्र लखन सिंह सहित कस्बे के ही लुधियातपुरा निवासी 44 वर्षीय अनन्तराम पुत्र राम किशुन शामिल हैं। जुआंड़ियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एस आई नीरज, एस आई वरुण कुमार, एस आई रोहित साहू सहित कांस्टेबल अनुज कुमार खासतौर से शामिल रहे।






