उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़राज्य खबरें

स्कूल में घुसकर शिक्षिका से चेन छीनने वाला बदमाश पुलिस गिरफ्त में

25 हजार का इनामिया है अमेठी जिले का हिस्ट्रीशीटर बदमाश

जन एक्सप्रेस/ प्रतापगढ़: लीलापुर थाना इलाके के प्राथमिक विद्यालय में घुसकर शिक्षिका से तमंचे के बल पर चेन छिनने वाला बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी अमेठी जिले के संग्रामपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है जिस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस के साथ ही चेन भी बरामद किया है।
बता दें कि नगर कोतवाली थाना इलाके के अष्टभुजा नगर निवासी शशांक सिंह की पत्नी माया सिंह लीलापुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर खजूर में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। बीते सोमवार सुबह वह स्कूल में बच्चों को पढ़ा रही थी। सुबह 11 बजे बाइक से दो बदमाश विद्यालय के अंदर पहुंच गए। वे माया सिंह के कक्ष में पहुंचे और तमंचे के बल पर गले से सोने की चेन छीनने लगे। बदमाशों के तमंचा सटाने के बाद भी शिक्षिका ने दिलेरी दिखाई और उनसे भिड़कर शोर मचाने लगी। बदमाश शिक्षिका की आधी चेन लूट कर भाग निकले। इससे बच्चे भी सहम गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। मामले में पुलिस शिक्षिका के ससुर उपेन्द्र बहादुर सिंह की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सरगर्मी से तलाश कर रही थी। एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में एएसपी पश्चिमी बृजनन्दन राय एवं सीओ लालगंज आशुतोष मिश्रा के पर्यवेक्षण में रविवार भोर में थानाध्यक्ष लीलापुर बैकुण्ठ नाथ पाण्डेय को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त मुकदमे से संबंधित आरोपी विपिन सिंह को लालगंज पुलिस ने किसी मामले में गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ लालगंज पहुंचकर आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बीते सोमवार को की गई घटना में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस एवं छिनी गई चेन का हिस्सा कमौरा गांव के पास सई नदी के निकट झाड़ियों में छिपाना स्वीकार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा बरामदगी हेतु उक्त स्थान पर पहुंचने पर अभियुक्त द्वारा छिपाए गए तमंचे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई, जिसमें आरक्षी राजकुमार सिंह घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी विपिन सिंह के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। घायल कांस्टेबल व बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एएसपी ने बताया कि लालगंज थाना इलाके में सरकारी अध्यापिका से चेन छिनैती की नाकाम कोशिश के बाद उसी दिन लीलापुर थाना इलाके में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका से चेन छिनैती के आरोपी बदमाश को दोनों थानों की पुलिस तलाश कर रही थी। सीसीटीवी फुटेज के जरिये चिन्हित बदमाश को लालगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद लीलापुर पुलिस बदमाश की निशानदेही पर चेन बरामदगी के लिए गई जहां बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया जिससे एक कांस्टेबल घायल हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से वो भी घायल हो गया। पुलिस कांस्टेबल राजकुमार सिंह और बदमाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button