मारपीट व एससी एसटी मामले में वांछित दो अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा

जन एक्सप्रेस/शाहगंज: शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत ताखा पूरब गांव में चार माह पूर्व एक शादी समारोह में एक युवक की गांव के ही युवकों ने मारपीट का लहूलुहान कर दिया था। जिसमें घायल युवक की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान भेज दिया।
क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में जून महीने में अम्बेडकर नगर जनपद के भदोही थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव निवासी रामसागर पासवान पुत्र भारत पासवान एक शादी समारोह में आये हुए थे। जहां पर डीजे पर डांस को लेकर हुई मारपीट में उक्त गांव निवासी कार्तिक पांडे व सत्यम पांडे पुत्रगण धमेंद्र पांडे से विवाद हो गया था। जिसमें दोनों युवकों ने लाठी डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया था। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने इलाज के बाद दोषियों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में वांछित चल रहे दोनों युवकों को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक किरन कुमार सिंह,एस आई मुन्ना लाल शर्मा ने गुरुवार को चिरैया मोड़ के समीप से गिरफ्तार कर धारा 191,(२)191(३)115(२)352,351(३)109(१) भारतीय न्याय संहिता व एससी/एसटी के तहत दर्ज मुकदमे में चालान भेज दिया।






