उत्तर प्रदेशहमीरपुर

पुलिस अपराधी के खिलाफ नहीं कर रही कार्यवाही

जन एक्सप्रेस /हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में लिखित शिकायत के बावजूद पुलिस ने अपराधी के खिलाफ नहीं की कार्यवाही, जिसके बाद पीड़ित किसी अनहोनी के डर से सहमा और डरा हुआ है। पीड़ित किसान ने बताया कि उसका ट्रैक्टर जब भी अपराधी के घर के सामने से निकलता है, तो अपराधी गाली गलौज करने के साथ ही अवैध असलहा तानकर उसे देख लेने की धमकी देता है। ये सारा मामला हमीरपुर के बिंवार थाना क्षेत्र के सायर गाँव का है। सायर निवासी पीड़ित दिनेश दिक्षित पुत्र रामेश्वर ने बताया कि गाँव के ही बस स्टैंड निवासी सौरभ उर्फ नन्हें अपराधी किस्म का व्यक्ति है। जबकि इस अपराधी के खिलाफ 452,386 आईपीसी की संगीन धाराओं सहित 298,304,504,506,323 के तहत 30 अक्टूबर 2021 को बिंवार थाने में मुकदमा अपराध संख्या 267/2021 भी दर्ज हो चुका है। वही पीड़ित दिनेश दिक्षित ने बताया कि 1 जुलाई 2025 को उसने सौरभ उर्फ नन्हें के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत दी थी। लेकिन बिंवार पुलिस ने अपराधी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की, जिसके चलते अपराधी के हौसले इतने बुलंद है, कि वो आये दिन अवैध असलहा लेकर पीड़ित के साथ गाली गलौज करने के साथ ही उसे देख लेने की धमकी देता रहता है। पीड़ित का कहना है कि अगर पुलिस ने वख्त रहते इस अपराधी के खिलाफ सख्त कार्यवाही नहीं की, तो पीड़ित के साथ किसी भी दिन कोई बड़ी घटना हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button