उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़प्रतापगढ़प्रतापगढ़राज्य खबरें

अलविदा की नमाज को लेकर अलर्ट पर पुलिस, एसपी ने खुद संभाली कमान

जन एक्सप्रेस/प्रतापगढ़: ​जिले में शुक्रवार को अलविदा की नमाज के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के साथ ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने संवेदनशील इलाकों और मस्जिदों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ​एसपी दीपक भूकर, सीओ सिटी शिवनारायण वैस और कोतवाली नगर प्रभारी सुभाष कुमार यादव के साथ भारी पुलिस बल ने कोतवाली नगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मस्जिदों के बाहर की गई बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन और वहां तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति की समीक्षा की। ​

निरीक्षण के दौरान एसपी ने मातहत अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नमाज के दौरान भीड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। संदिग्ध व्यक्तियों और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। इसके साथ ही स्थानीय नागरिकों और धर्मगुरुओं के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। जनपद पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, जिसके लिए क्षेत्र में लगातार निगरानी जारी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button