अपराधउत्तर प्रदेशबहराइच

पास्को एक्ट का आरोपी गिरफ्तार 

जन एक्सप्रेस/संवाददाता 

बहराइच। रिसिया पुलिस ने दुष्कर्म व पास्को एक्ट के आरोपी एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर एससीएचटी एक्ट के में भी मामला पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने इसे जेल भेज दिया है।

प्रभारी निरीक्षक शैलेष कुमार सिंह ने बताया कि थाने पर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने मुकदमा पंजीकृत कराया था। जिसमे उसने कहा था कि उसकी नाबालिक पुत्री के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महताब अली पुत्र रियाज निवासी बहबोलिया महादा के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट, एससीएचटी समेत कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। जिसकी विवेचना की जा रही थी। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील सिंह, हेड कां. रविन्द्र यादव, कां. शेषनाथ ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button