उत्तर प्रदेशप्रतापगढ़राज्य खबरें

प्रतापगढ़ तेज रफ्तार रोडवेज बस ने साइकिल सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर मौत

जन एक्सप्रेस/ प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला गोडे गेट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद रोडवेज बस चालक बस लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

हादसे के बाद मृतक युवक की पहचान, परिजनों को सौंपा शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुरुआती जांच में युवक की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन चौकी प्रभारी संदीप तिवारी के अथक प्रयासों के बाद मृतक युवक की पहचान सूरज के रूप में हुई, जो गोडे गांव का निवासी था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, और इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button