बोर्ड परीक्षा-2026 को नकलविहीन कराने की तैयारी तेज, डीएम का औचक निरीक्षण

जन एक्सप्रेस /जौनपुर: जौनपुर,उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परिषदीय बोर्ड परीक्षा-2026 को सकुशल एवं नकलविहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने जनपद के Tilakdhari Singh Inter College में बनाए गए परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों में पहुंचकर परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा तथा स्ट्रांग रूम की स्थिति का गहन निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशानुसार जनपद में बोर्ड परीक्षा पूर्णतः नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
प्रशासन की इस सख्ती से परीक्षा केंद्रों पर सतर्कता और बढ़ गई है, जिससे परीक्षा व्यवस्था को निष्पक्ष और सुचारु बनाए रखने के प्रयास और तेज हो गए हैं।






