दिल्ली/एनसीआर
राष्ट्रपति मुर्मू सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में भरेंगी उड़ान

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 06 से 08 अप्रैल तक असम का दौरा करेंगी। इस दौरान वे सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान से उड़ान भी भरेंगी।
राष्ट्रपति मुर्मू सचिवालय के अनुसार 07 अप्रैल को राष्ट्रपति काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गज उत्सव-2023 का उद्घाटन करेंगी। बाद में गुवाहाटी में वह माउंट कंचनजंगा अभियान-2023 को झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। उसी दिन वह गुवाहाटी हाई कोर्ट के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में भी भाग लेंगी। आठ अप्रैल को राष्ट्रपति तेजपुर वायुसेना स्टेशन में सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान से उड़ान भरेंगी।






