उत्तर प्रदेशजौनपुरराज्य खबरें

बरसठी स्कूल में छेड़खानी का आरोप: प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक गिरफ्तार

जन एक्सप्रेस /जौनपुर: जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र अंतर्गत बक्सा क्षेत्र के महमदपुर पट्टी हुलास प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक रजनीश कुमार निषाद (पुत्र मिठाई लाल, निवासी खानपुर थाना बक्सा) पर कक्षा 4 की दो छात्राओं ने छेड़खानी का आरोप लगाया।

बताया जा रहा है कि दोनों छात्राओं ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही आक्रोशित परिजन पचासों की संख्या में विद्यालय पहुंच गए और प्रधानाध्यापक का घेराव कर दिया, जिससे विद्यालय परिसर में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई।

स्थिति बिगड़ती देख किसी ने पीआरवी को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी प्रधानाध्यापक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button