उत्तर प्रदेशचित्रकूट

प्रधानमंत्री मोदी ने 42,000 करोड़ की कृषि परियोजनाओं का किया शुभारंभ

पीएम धन-धान्य कृषि योजना एवं दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का हुआ शुभारंभ

जन एक्सप्रेस चित्रकूट: प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने आज ‘अन्नदाताओं का सम्मान, समृद्ध राष्ट्र का निर्माण’ संकल्प को साकार करते हुए किसानों को 42,000 करोड़ रुपये की कृषि परियोजनाओं का उपहार दिया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने पीएम धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। साथ ही, कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड, पशुपालन, मत्स्य पालन, और खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी 1100 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया गया।प्रधानमंत्री जी ने रिमोट का बटन दबाकर इन सभी योजनाओं की शुरुआत की। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार, चित्रकूट में किया गया, जिसमें जिले के अनेक वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और किसान भाई उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक, चित्रकूट-बांदा पंकज अग्रवाल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जनपद वासियों से कृषि, दलहन, तिलहन, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि “इन योजनाओं से किसानों की आमदनी में वृद्धि होगी और जनपद की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।”

पशु मित्रों को मिला सम्मान

कार्यक्रम के दौरान जनपद में उत्कृष्ट कृत्रिम गर्भाधान कार्य करने वाले 23 पशु मित्रों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में अशोक कुमार, छविलाल, राजकुमार निषाद, अरविंद कुमार सिंह, अनीता सिंह सहित अन्य पशु मित्र शामिल रहे। जनपद में वर्तमान में कुल 109 पशु मित्र कार्यरत हैं, जो ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर कृषि उपनिदेशक राजकुमार, जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार पांडे, मत्स्य उपनिदेशक भानु चंद्रा, महानगर अध्यक्ष रवि गुप्ता सहित कई किसान भाई और अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button