
जन एक्स्प्रेस/ बिहार : घटना भभुआ मंडल जेल का है जहाँ एक कैदी ने अपना गुप्तांग काट लिया है। हैरान कर देने वाली यह घटना बिहार के भभुआ मंडल के कारावास का है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह कारावास में बंद अभिनंदन दुबे नामक एक व्यक्ति ने अपने गुप्तांग को काट कर आत्महत्या करने की कोशिश की। कैदी अपनी ही पत्नी की हत्या के मामले में सजा काट रहा था। सुसाइड की खबर मिलते ही जेल में खलबली मच गयी। जैसे तैसे उस युवक को सदर अस्पताल ले जाया गया। इस कैदी ने जेल के अंदर अपनी ही जान लेने की कोशिश क्यों की इसकी कोई भी जानकारी अभी नहीं मिली है।
अपनी ही पत्नी की हत्या के मामले में काट रहा था सजा
युवक भगवानपुर थाना छेत्र के ओरगावं गावं का निवासी मनोज दुबे का पुत्र है। कैदी अपनी पत्नी की हत्या करने की सजा को कटा रहा था। युवक के इस कदम के बाद अब उसपे खासा ध्यान दिया जा रहा है। वह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद अब डॉक्टर द्वारा उसे हायर सेंटर रेफेर कर दिया गया है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस कैदी ने जेल के अंदर क्यों किया ऐसा कांड ?
युवक के इस कारनामे के बाद अब पुलिस सख्ती से इस पर जाँच शुरू कर दी है। हालाँकि उसने ऐसा क्यों किया इसके पीछे क्या कारण था इसका पता लगना अभी बाकी है।