उत्तर प्रदेशमहराजगंजराज्य खबरें

ठूठीबारी में गैस किल्लत पर भड़का जनाक्रोश

लगातार चौथे दिन गैस सिलेंडर की आपूर्ति ठप रहने से सैकड़ों उपभोक्ता सड़क पर उतरे

जन एक्सप्रेस/ठूठीबारी: इंडो नेपाल बार्डर से सटे ठूठीबारी कस्बे में रसोई गैस की आपूर्ति लगातार चौथे दिन बाधित रहने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने बुधवार को माँ शक्ति एचपी ग्रामीण वितरक एजेंसी के खिलाफ राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-730 एस पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया।
अचानक लगे जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। राहगीरों को घंटों तक भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कई दिनों से एजेंसी पर गैस नहीं मिल रही है, जबकि घरेलू जरूरतों और त्योहारों के कारण मांग बढ़ गई है। बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्थिति संभाली। कोतवाली प्रभारी नवनीत नागर के साथ एसएसआई बृजेश पाण्डेय मय पुलिस प्रशासन की टीम ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर जल्द आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। काफी देर तक चली वार्ता के बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया, जिससे यातायात सुचारू हो सका।
इस मौके पर एसआई रमेश पुरी, बिक्की शाह, कांस्टेबल अवधेश यादव, सुनील और आनंद साहनी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button